फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: गुना में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, फिर ये हुआ

Thu, 03 Apr 2025 11:05 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना पुलिस ने अनुराधा गली स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

सीएसपी भरत नोटिया के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने पहले एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने छापा मारकर जांच शुरू की। इस दौरान स्पा सेंटर की संचालक एक युवती, एक अन्य युवती और दो युवक मौजूद मिले। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।

ये भी पढ़ें- आतंकी फिरोज को पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में न्यायालय ने भेजा जेल

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि अवैध गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके। इस कार्रवाई में सीएसपी भरत नोटिया, थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुशल पाल, अंजली गुप्ता, माधवी सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक तोमर, राहुल भदौरिया, जितेंद्र वर्मा, आदित्य सिंह कौरव, बबलेश धाकड़ और महिला आरक्षक प्रगति राजपूत की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें- दो स्कूलों में मिला ताला, शिक्षिकाओं का अजब तर्क कहा- गांव में मान का कार्यक्रम था तो आ गए थे घर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें