फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: लुटेरों में पड़ गई फूट, एक ने अपने ही साथी के खिलाफ दर्ज की शिकायत, ऐसे हुआ लूट की वारदात का खुलासा

गुना जिले के म्याना थाना पुलिस ने ग्राम डुंगासरा में एक महीने पहले हुई डकैती का खुलासा किया है। इस घटना को गांव के एक युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दिलचस्प बात यह है कि घटना के बाद अपराधियों में आपसी फूट पड़ गई, जिसके चलते एक अपराधी ने अपने ही साथी के खिलाफ ग्वालियर में लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

27-28 अगस्त की रात, म्याना थाना क्षेत्र के डुंगासरा निवासी महेश शर्मा के घर पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की। जांच में पुलिस ने अजय धाकड़ नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि वह महेश शर्मा के घर पर नजर रखे हुए था। जब उसे यकीन हो गया कि घर में सिर्फ महिलाएं हैं, तो उसने शिवपुरी जिले के पवन ओझा और अन्य चार साथियों को बुलाकर लूट की योजना बनाई। लूट के बाद पवन ओझा ग्वालियर चला गया, लेकिन वहां उसके साथी ने ही उससे लूटपाट कर दी। मजे की बात यह है कि पवन ने इस लूट की एफआईआर ग्वालियर के जनकगंज थाने में दर्ज कराई। 

गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद हुए पवन ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोर्ट से आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य चार बदमाशों की गिरफ्तारी और लूट का माल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें