फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना एसपी के नेतृत्व में पुलिस की भव्य तिरंगा रैली, लोगों से किया ‘हर घर तिरंगा’ लगाने का आह्वान

Wed, 14 Aug 2024 08:59 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जारी गतिविधियों के सिलसिले में मंगलवार देर शाम खेल एवं कल्याण और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान गुना जिले के पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा एक खुली जिप्सी में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए, जिनका नागरिकों ने उत्साह के साथ अभिवादन किया।

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को हुई है। इसके तहत 15 अगस्त तक राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत गतिविधियां संचालित की जाना है। सरकार द्वारा विभागों को आदेश दिए गए हैं कि वे आमजन को अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। इसी सिलसिले में एसपी संजीव कुमार सिन्हा की अगुवाई में पुलिस व खेल विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुआत लाल परेड मैदान से की गई। यात्रा में सबसे आगे एसपी संजीव कुमार सिन्हा, एएसपी मानसिंह ठाकुर आदि वरिष्ठ अधिकारी जिप्सी में सवार थे।

उनके पीछे शहर कोतवाली व कैंट टीआई ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा थामा हुआ था और बाद में जिले के सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वन कर रहे थे। हनुमान चौराहे पर आम नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा लगभग 2 किलोमीटर लम्बी रही, जिसने विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरुक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें