फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navdurga Festival Guna: इन मूर्तियों की राजस्थान तक डिमांड, नव दुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, Video

Sat, 28 Sep 2024 10:28 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

शक्ति की भक्ति का प्रतीक पर्व नवरात्रि महोत्सव तीन अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। झांकियों में त्योहार को लेकर उत्साह चरम पर है। वहीं, माता रानी की प्रतिमाओं का निर्माण करने वाले कलाकार भी पूरी क्षमता और आस्था के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं। नवरात्रि महोत्सव का केंद्र रहने वाली माता रानी की प्रतिमाओं का निर्माण गुना जिले में कई दशकों से किया जा रहा है। इस बार भी प्रतिमा का निर्माण करने वाले कलाकारों में उत्साह है और पूरा प्रयास कर रहे हैं कि तीन अक्तूबर से पहले ही प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया जाए।

बता दें कि इस बार गुना शहर में सबसे ऊंची प्रतिमा जयस्तम्भ चौराहे पर सजाई जा रही है। मां काली की इस अद्भुत झांकी में विराजमान होने वाली प्रतिमा का निर्माण गुना शहर के कलाकारों द्वारा ही किया जा रहा है। गुना ही नहीं बल्कि अशोकनगर, शिवपुरी और राजस्थान के बारां, झालावाड़ जैसे जिलों के लोग भी गुना आकर प्रतिमाएं खरीदते हैं। लिहाजा गुना के कलाकारों के पास इस बार भी बड़ी संख्या में प्रतिमाओं के लिए ऑर्डर बुक हो चुके हैं।

वहीं, कीमत की बात करें तो यह पहला अवसर है जब प्रतिमा की दरों में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। कहा जा सकता है कि माता रानी की प्रतिमाओं पर इस बार महंगाई का असर देखने को नहीं मिला है। इसके चलते श्रद्धालुओं में भी उत्साह है और वे जमकर प्रतिमाओं का ऑर्डर दे रहे हैं।

बता दें कि गुना शहर में तीन हजार से लेकर दो लाख रुपये तक की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। सबसे ऊंची प्रतिमा जयस्तम्भ पर 20 फीट की रहेगी। जबकि शहर में पांच स्थानों पर इस बार माता काली अपने विहंगम स्वरूप में नजर आएंगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी झांकी सजाने के लिए युवाओं की टोलियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। करीब 30 सालों से गुना में प्रतिमाएं बना रहे कलाकारों का भी मानना है कि समय के साथ-साथ व्यवसाय का विस्तार हुआ है और गुना प्रतिमा निर्माण के कार्य में अब पूरे मध्यप्रदेश में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें