फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: बमोरी स्वास्थ्य केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद सड़क किनारे मिला शव

Sat, 31 Jan 2026 03:55 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ी मंगवार के समीप शनिवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि अग्रवाल के रूप में हुई है, जो बमोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रवि बीते दो दिनों से लापता बताए जा रहे थे, जिससे परिजन और सहकर्मी लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। 
  
शनिवार को राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव की शिनाख्त रवि अग्रवाल के रूप में की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल गिरी हुई मिली, जबकि रवि के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हिट एंड रन हादसे का प्रतीत हो रहा है, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पढे़ं: जबलपुर में दर्दनाक मौत: दतिया के बीपीटी छात्र ने अपार्टमेंट से लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

सूचना मिलते ही बमोरी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, परिजन और परिचित बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। रवि की अचानक हुई मौत से सभी स्तब्ध नजर आए। कैंट पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि मामला सड़क दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें