फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: ओलावृष्टि से तबाह फसलों के बीच टैक्टर चलाकर पहुंचे बमौरी विधायक, किसानों के दर्द को करीब से जाना

Wed, 28 Jan 2026 10:49 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

बमौरी क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे किसानों के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी बीच बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल किसानों के बीच खेतों तक खुद टैक्टर चलाकर पहुंचे और हालात का प्रत्यक्ष जायजा लिया। 

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash: ग्वालियर की थी अजित पवार की को-पायलट शांभवी पाठक, हादसे से पहले दादी को भेजा था मैसेज

विधायक ऋषि अग्रवाल ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने खेतों में जाकर नष्ट हुई फसलों को देखा और कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस दौरान विधायक ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की कि फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराया जाए, ताकि किसानों को समय रहते उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही महंगाई और लागत के बोझ से जूझ रहे हैं, ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ऋषि अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हक के लिए वे हर स्तर पर आवाज़ उठाएंगे और जब तक राहत नहीं मिलती, तब तक सरकार पर दबाव बनाए रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से प्रक्रिया में तेजी लाने और सर्वे में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें