फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: ऑनलाइन गेम में फंसा इंजीनियरिंग का छात्र हॉस्टल की छत से कूदा, दर्दनाक मौत

Sat, 22 Mar 2025 09:40 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले की जेपी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने दोस्तों से पैसे उधार लेने और ऑनलाइन फ्रॉड में फंसने की बात कही गई है। जेपी विश्वविद्यालय ने भी इसी बात से मिलता-जुलता बयान जारी किया है। राघौगढ़ पुलिस ने छात्र के शव को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: परिवहन विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर, नौ क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी इधर से उधर
 
जानकारी के अनुसार,  यूनिवर्सिटी के बीटेक कम्प्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र वैभव वर्मा ने शुक्रवार को हॉस्टल परिसर की चौथी मंजिल के कॉमन पैसेज से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिसर में सन्नाटा था, लेकिन वैभव के नीचे गिरने की आवाज सुनकर कुछ लोग बाहर आए और प्रबंधन को सूचना दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वैभव को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वैभव के परिजनों को विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से गुना आने की सूचना दी गई। वैभव का परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का रहने वाला है। हालांकि, शासकीय सेवा के कारण वैभव के पिता और अन्य परिजन फिलहाल ओरैया में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार गुना पहुंचा, तब उन्हें उसकी आत्महत्या के बारे में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

ऑनलाइन फ्रॉड बना मौत की वजह?
छात्र वैभव वर्मा की आत्महत्या करने की प्राथमिक वजह ऑनलाइन फ्रॉड को बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी है कि वैभव ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक, वैभव ने कॉलेज में ही किसी छात्र से 15,000 रुपये उधार लिए थे। यह राशि वह लगातार ऑनलाइन गेम में इन्वेस्ट कर रहा था, लेकिन असफलता के कारण वह तनाव में था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। मामले में जेपी यूनिवर्सिटी ने राघौगढ़ पुलिस और साइबर अपराध शाखा को औपचारिक जानकारी भेज दी है। पुलिस ने तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर 

होली के बाद घर से आया था
इधर, बेटे का शव देखकर भावुक हुए वैभव के पिता बार-बार यही कह रहे थे कि अगर उसे कोई परेशानी थी, तो वे जरूर उसका समाधान करते। उन्होंने बताया कि वैभव होली पर घर आया था, बीते सोमवार को ही वह गुना के लिए रवाना हुआ था। परिवार का माहौल अच्छा था। वैभव की मां भी बेहद खुश थी। लेकिन, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे विश्वविद्यालय से फोन आया, जिसमें हॉस्टल वार्डन ने बताया कि वैभव की हालत बहुत खराब है। यह सुनते ही वे तुरंत गुना के लिए रवाना हो गए। गुना पहुंचने पर जब उन्होंने बेटे को खून से लथपथ देखा तो मां बेहोश हो गई। वैभव के पिता ने राघौगढ़ पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें