फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिखरधाम के पास एक साथ दिखे चार तेंदुए, CCTV में कैद हुआ नजारा, शिकार की तलाश में दिखे

Fri, 20 Jan 2023 02:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के नागलवाड़ी में शिखरधाम में एक साथ चार तेंदुओं को देखा गया। तेंदुओं की मौज मस्ती सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बुधवार रात करीब 9:00 बजे का बताया जा रहा है। चार तेंदुओं को एक साथ पहली बार देखा गया है। करीब दो महीने पहले मन्दिर प्रांगण की स्टील रेलिंग के पास व अन्य स्थानों पर एक तेंदुए को देखा गया था। 

जानकारी के अनुसार तलहटी से शिखरधाम के तीन किमी कच्चे रास्ते पर देर शाम व रात को तेंदुओं को देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ आरम्भ में रास्ते के किनारे बैठा नजर आता है। दूसरा तेंदुआ उसके समीप से जाता दिखता है। फिर तीन तेंदुए एक साथ मस्ती करते हुए बैठे हुए तेंदुए के पास आते हैं। 

शिखरधाम खरगोन जिले की बरुड वन रेंज में आता है। यहां तैनात वन रक्षक नीलम पाटीदार ने मन्दिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बताया कि शिखरधाम की भोजन शाला का बचा हुआ भोजन व झूठन खाने आवारा कुत्ते बढ़ी संख्या में यहाँ आते हैं। जंगल से बन्दर भी आते हैं। कुत्ते तेंदुए का आसान शिकार होते हैं। इसलिए यहाँ तेंदुए कभी कभार आते हैं। यहाँ मोर भी देखे जा रहे हैं। तेंदुओं ने अभी तक किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुचाया है। वन रेंज के अंचलों में   चार साल में 50 से ऊपर पालतू जानवरों के शिकार के प्रकरण बने हैं, जिसमें विभाग द्वारा मुआवजा दिया जा चुका है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें