फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बालाघाट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर धू-धूकर जला, चालक की करंट लगने से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Updated Thu, 04 May 2023 11:01 AM IST

बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर पालिक के अंतर्गत आने वाले हिमाचल नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डम्पर में आग लग गयी। जिसके कारण डम्पर धू-धूकर जल गया और करंट लगने के कारण चालक की मौत हो गयी।
 
टीआई शंकर सिंह चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालच नगर में उत्कर्ष आनंदम कालोनी में सुबह 8:00 बजे गिट्टी खाली करते समय 11 केव्ही लाइन के संपर्क में आने से डम्पर में आग गयी थी। बिजली करंट लगने से डम्पर चालक राजू परते (उम्र 28 साल निवासी ग्राम कंजई) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हाईटेंशन विद्युत लाइन के समीप लापरवाही पूर्वक डंपर खाली करने के दौरान ये हादसा हुआ।

दमकल कर्मियों ने सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर आग पर काबू किया। चालक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बता दें, एसडीएम ने हिमाचल नगर कॉलोनी को अवैध करार करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद भी  कालोनी में निर्माण कार्य चल रहा है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें