फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: शमशान घाट पर मिले शव की जूतों और कपड़ों से हुई पहचान, हत्या का प्रकरण दर्ज

Tue, 27 Jan 2026 12:42 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में स्थित शमशान घाट पर मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। युवक के लापता होने को लेकर परिजनों ने ही गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। युवक के हाथ पर गुदे हुए निशान के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान ध्रुव पिता लालु चौहान (19) निवासी कोंडी गोल खंडवा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पीथमपुर की छत्रछाया कॉलोनी में रह रहा था। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की विवेचना के लिए एक टीम गठित की गई हैं, ताकि हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें- Dhar News: शमशान घाट पर मिले शव की जूतों और कपड़ों से हुई पहचान

यह था मामला
दरअसल पीथमपुर के सेक्टर एक एक थाना क्षेत्र में स्थित श्मशान घाट में 26 जनवरी रविवार सुबह मिले एक अज्ञात युवक के शव का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का शव रविवार को श्मशान घाट के पास नाली में मिला था। प्रथमदृष्टया शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल के आसपास खाली इंजेक्शन भी मिले थे, जिससे शुरुआती जांच में नशे की हालत में मौत का संदेह जताया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार और सोहन सिंह कायत ने घटनास्थल के आसपास खून के निशान देखे। इन निशानों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की पड़ताल की। गुमशुदा युवकों के हुलिए का मिलान करने पर 19 वर्षीय युवक का विवरण मृतक से मिलता-जुलता पाया गया। पुलिस ने गुमशुदा युवक के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया, जिन्होंने मृतक के जूते और कपड़ों से उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि ध्रुव 21 जनवरी से लापता था। वह अपनी नई टीवीएस रेपिडो से निकला था और उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था।

पीएम रिपोर्ट से खुलासा
पुलिस ने शव का पीएम करवाया तो हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपी ने ध्रुव को जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन, कंधे, बाइसेप्स और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। ध्रुव अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उपनिरीक्षक चांदनी सिंगार के अनुसार गुमशुदा प्रकरणों की पड़ताल करने पर युवक की पहचान हुई थी, पीएम रिपोर्ट प्राप्तह करने पर आज अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें