फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alirajpur News: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, समूह संचालक से मांगी थी पांच लाख की घूस

Wed, 24 Sep 2025 10:21 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर

आलीराजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुरुवार को खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सामलाकूड़ क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य राशन दुकान के कार्यों को आगे बढ़ाने के नाम पर अधिकारी ने दुकान संचालक कमलेश सिंघाडिया से पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बार-बार दबाव बनाए जाने के कारण सिंघाडिया ने लोकायुक्त इंदौर से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पूरी कार्रवाई की योजना बनाई गई।

तय समय के मुताबिक आवेदक को आजाद नगर के बरझर स्थित सामलाकूड़ वेयरहाउस बुलाया गया। अधिकारी ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लाने को कहा। योजना के अनुसार आवेदक जैसे ही रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा और अधिकारी ने उसे अपने कब्जे में लिया, वैसे ही पहले से घेराबंदी किए लोकायुक्त अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। मौके से 50 हजार रुपये की राशि बरामद की गई।

ये भी पढ़ें- शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत

लोकायुक्त अधिकारियों ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकारी लंबे समय से विभिन्न दुकानों और समूहों के संचालकों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग कर रहा था। टीम अब यह भी पता लगा रही है कि उसने और किन मामलों में वसूली की है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोग राहत की सांस ले रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से अधिकारी परेशान कर रहा था, जिससे दुकान संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। अब कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ जारी रखे हुए है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें