फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छापा: पीथमपुर की कंपनी में आयकर विभाग का छापा, 20 घंटे से खंगाले जा रहे दस्तावेज

Tue, 14 Oct 2025 12:18 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार के पीथमपुर की औद्योगिक नगरी एक बार फिर सुर्खियों में है। सेक्टर-2 स्थित आर्निल टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग की कार्रवाई बीते 20 घंटे से अधिक समय से जारी है। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर से शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है। जानकारी के मुताबिक सात कारों में पहुंचे लगभग 16 आयकर अधिकारी, आठ मध्यप्रदेश सशस्त्र बल (MPASF) के जवान और दो महिला पुलिसकर्मी कंपनी परिसर में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले पर बड़ा एक्शन: अब होलसेलर-रिटेलर बनाए गए सह-आरोपी; छिपाई थी ये अहम जानकारी

अधिकारियों द्वारा कंपनी के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मंगलवार सुबह कंपनी के मजदूर और कर्मचारी रोज़ की तरह सुबह 8:30 बजे काम पर पहुंचे। मेन गेट पर मजदूरों की आवाजाही सामान्य रही, वहीं परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मी तैनात दिखाई दिए। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह कार्रवाई और कितने समय तक जारी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें