फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: पांच दिन पहले लापता हुई बालिका के मामले में आया नया मोड़, संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते CCTV में कैद

Tue, 15 Apr 2025 10:25 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के ग्राम धन्नड़ गांव से 10 अप्रैल को सात वर्षीय बालिका लापता हो गई थी, काफी तलाशने के बाद भी जब बालिका का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी शिकायत सेक्टर 1 थाना पीथमपुर में की। पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। लापता हुई सात वर्षीय बच्ची का अब तक बालिका का कोई पता नहीं चल सका है। मामले में नया मोड़ तब आया जब जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बच्ची एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाती हुई नजर आई।

ये भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, एक की मौत, तीन गिरफ्तार

फुटेज में बच्ची उस व्यक्ति के साथ सहज रूप से जाते दिखाई दे रही है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति बच्ची का परिचित हो सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि परिजनों ने उस व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया है, जिससे माना जा रहा है कि बच्ची को लालच दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस की तीन टीम लगातार बच्ची की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- संयम पथ की ओर अग्रसर हुईं राठौर परिवार की दो बहनें, 19 अप्रैल को पालिताना में लेंगी दीक्षा

संदिग्धों से पूछताछ जारी
घटना को लेकर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस की एक टीम ने आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्ध युवक बच्ची के साथ देखा गया है। सेक्टर एक थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर के अनुसार पुलिस टीमें लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें