फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: माता टेकरी देवास पर होली के रंगों पर रोक का विरोध, बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद हटे बोर्ड

Tue, 03 Mar 2026 09:00 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास स्थित माता टेकरी पर होली के अवसर पर रंग-गुलाल खेलने पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक बोर्डों को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। विरोध के बाद परिसर में लगाए गए बोर्ड हटा दिए गए। जानकारी के अनुसार, प्रतिवर्ष होली के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पहुंचकर रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं। इस वर्ष प्रशासन की ओर से टेकरी परिसर में रंग-गुलाल खेलने पर प्रतिबंध संबंधी बोर्ड लगाए गए थे। प्रतिबंध के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता टेकरी पहुंचे और प्रशासन के निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्षों से यहां होली का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया जाता रहा है और रंग-गुलाल खेलना आस्था और परंपरा का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान

बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख रमेश कौशल ने प्रशासन के आदेश को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि जब अन्य प्रमुख मंदिरों में होली का आयोजन किया जाता है, तो माता टेकरी पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर भी मंदिरों में होली खेली जाती है, ऐसे में देवास की माता टेकरी पर रोक समझ से परे है। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद टेकरी परिसर में लगाए गए बोर्ड हटा दिए गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बोर्ड किसके निर्देश पर लगाए गए थे और बाद में किन परिस्थितियों में हटाए गए। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि श्रद्धालुओं में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें