फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: नागू खेड़ी के समीप टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां; आग पर काबू पाया

Thu, 17 Apr 2025 10:35 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास के नागूखेड़ी इलाके में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक हेमंत मेहरा ने बताया कि आग में रजाई, गद्दे और टेंट हाउस से संबंधित करीब 12 से 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों, एक लारी और एक टैंकर की मदद से आग बुझाई गई। आग पर काबू पाने में लगभग ढाई घंटे का समय लगा।

पढ़ें: सीएम यादव के समाने उठा क्रिकेट सट्टे का सवाल, विधायक की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे कटनी नगर निगम के फायर अधिकारी अनुभव चंदेल ने बताया कि नागूखेड़ी से आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल टीम को रवाना किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें