फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: भौंरासा में युवती को अगवा कर की हैवानियत, चेहरे पर मिले चोट के निशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Updated Mon, 28 Apr 2025 08:36 PM IST

देवास जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर मारपीट का मामला सामने आया। युवती रविवार रात को शौच के लिए गई थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे पकड़कर हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपी युवती को अंधेरे में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद लड़की को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है। देवास जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार सुबह दुष्कर्म की जानकारी लगने के बाद मारपीट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। युवती के चेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
    ये भी पढ़ें- अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर एडिशनल एसपी पहुंचे भौंरासा थाने
दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया भी घटना की जानकारी लेने भौंरासा थाने पहुंचे। इस दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया है।   ये भी पढ़ें- 'या तो हम छूते नहीं या तो फिर छोड़ते नहीं…', डिंडौरी में एक मंत्री की वन अधिकारियों को दो टूक एसपी और थाना प्रभारी पहुंचे जिला अस्पताल
मामले को लेकर सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि थाना भौंरासा थाने की घटना है। एक युवती को जिला अस्पताल में लाया गया था। पीड़िता की मां ने बताया गया कि एक व्यक्ति उसे रात में ले गया था। सुबह वह घायल अवस्था में मिली। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया गया। पीड़िता के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसे इलाज के लिए इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया। आरोपी पर मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें