फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: हनुमान जयंती पर खेड़ापति हनुमान मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिए आशीर्वाद

Sat, 12 Apr 2025 05:11 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज देश-प्रदेश के मंदिरों में हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। देवास के खेड़ापति हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। जहां महाआरती के साथ आशीर्वाद लिया। भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देवास के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया।

वहीं, देवास के एमजी रोड पर स्थित श्री खेड़ापति मारुति मंदिर में प्रातः 6:00 बजे महाआरती की गई, फूल बंगला भी सजाया गया। अलसुबह से ही मंदिर में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी के दर्शन उपाध्याय तृप्तेश उपाध्याय ने बताया कि एमजी रोड पर स्थित खेड़ापति मंदिर अति प्राचीन है और यहां पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना भी पूरी होती है।

यह भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे गांव से 14 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, खून से लथपथ मिला शव

हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में दिनभर खेड़ापति सरकार के दरबार में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, विशेष पूजन अनुष्ठान महाआरती भी संपन्न की जाएगी। इसी के साथ शहर के कई अन्य प्राचीन हनुमान मंदिरों में भी भगवान हनुमान जी की महाआरती संपन्न हुई और भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान हनुमान को चोला भी चढ़ाया गया। 

यह भी पढ़ें: खाते में डिलीवरी की राशि आने का दिया झांसा...फिर OTP लेकर किया ये कांड

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें