फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Fire News: अमृत नगर में गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे; तीन की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Updated Sat, 26 Apr 2025 11:29 AM IST

देवास के अमृत नगर क्षेत्र में शनिवार को एक घर में गैस सिलेंडर की नली निकल जाने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों को हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने घर के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पढ़ें: आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद नपा अध्यक्ष बुरा फंसे, पुलिस ने मामला किया दर्ज     सूचना मिलने पर सीएसपी दीशेष अग्रवाल और कोतवाली थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें