फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: 1.25 करोड़ की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा,500-500 के नोट की 250 गड्डियां बरामद

Tue, 28 Oct 2025 08:22 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला देवास

देवास  पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की चोरी के आरोपी को पकड़ा है। देवास पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को धार जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी नामदार खान एक यात्री बस से पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने विशेष टीमों का गठन किया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का सुराग निकालकर दबोच लिया गया।

घटना के बाद बनाई गई पुलिस की टीमें
घटना 17 अक्टूबर की है, जिसमें छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी आशीष गुप्ता ने दीपावली से पहले सोना चांदी खरीदने के लिए पैसे इंदौर भेजे थे। यात्री बस में आशीष गुप्ता के मुनीम नितेश सेन पैसे लेकर जा रहे थे। तभी यात्रा के दौरान सोनकच्छ क्षेत्र में एक रिसोर्ट के पास बस रुकी, तो मुनीम फ्रेश होने चले गये। जब वह लौटे तो पैसों से भरा बैग गायब था। बताया गया कि अज्ञात 2 बदमाश पैसे लेकर सफेद रंग की फोर व्हीलर में सवार होकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-डीजल के दो टैंकरों में आग लगने के बाद धमाका; ड्राइवर फरार, अवैध डीजल ट्रांसफर की आशंका

500-500 के नोट की 250 गड्डियां बरामद ...
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का सुराग निकाला। इसके बाद धार पुलिस से समन्वय बनाते हुए धरमपुरी में दबिश दी और मुख्य आरोपी नामदार पिता शहजाद खान को गिरफ्तार किया। आरोपी धार जिले का ही रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 500-500 के नोट की 250 गड्डियां जब्त की।  कुल 1.25 करोड़ रुपए की राशि बरामद की है। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके साथी की तलाश जारी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें