फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan Awards: स्वच्छता सर्वेक्षण की इस श्रेणी में देवास पहले नंबर पर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Thu, 17 Jul 2025 08:43 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में स्वच्छ शहरों की कैटेगिरी में 50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देवास देश में पहले नंबर पर रहा। गुरुवार को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में दिया।  इस सफलता के बाद नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने जश्न मनाकर आतिशबाजी की।

गौरतलब है कि देवास शहर को पिछले तीन वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण में थ्री स्टार रेटिंग मिल रही थी। स्थिति को सुधारने के लिए नगर निगम ने एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई और कचरा संग्रहण व निस्तारण को प्रभावी बनाने पर कार्य किया। गारबेज फ्री सिटी (GFC) बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसका परिणाम है कि अब शहर को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के लिए नगर निगम महापौर गीता अग्रवाल और आयुक्त रजनीश कसेरा ने राष्ट्रपति द्वारा आयोजित समारोह में दिल्ली में भाग लिया और सम्मान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश में पांचवें नंबर पर, वाटर सरप्लस शहरों में भी शामिल

नगर निगम कार्यालय में मनाया गया जश्न
नगर निगम को मिली इस उपलब्धि के बाद निगम परिषद में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कर्मचारियों का कहना है कि सफाई मित्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों, दरोगाओं और जनप्रतिनिधियों की मेहनत से यह सफलता संभव हो पाई है। यह देवास शहर और उसके नागरिकों के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के एमपी नगर में धंसी सड़क, हो गया 8 फीट गहरा 10 फीट चौड़ा गड्ढा, धरने पर बैठे कांग्रेसीं 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें