फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: जलसंकट को लेकर कांग्रेसियों ने किया नगर निगम का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की, फोड़े मटके

Fri, 11 Apr 2025 06:02 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

मध्य प्रदेश के देवास में व्याप्त जलसंकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सयाजी द्वार से नगर निगम कार्यालय तक पैदल रैली निकालते हुए नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। वहीं, निगम कार्यालय के बाहर लगे बैरिकेड्स को हटाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़े। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही मटके फोड़ दिए।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन के दिन युवक ने लगा ली फांसी, दोस्तों के काॅल नहीं उठाए तो पता चला
 
कांग्रेस कार्यकर्ता सयाजी द्वार से हाथों में तख्तियां, मटके और ड्रम लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पहले से मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नगर निगम कार्यालय को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था। यह देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बैरिकेड्स हटाकर अंदर घुसने का प्रयास किया, कुछ कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय में घुस गए और गेट पर मटके फोड़ दिए।

ये भी पढ़ें: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से जल समस्या व्याप्त है, लेकिन कोई जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। आज यह स्थिति क्यों बनी है, इसका कारण समझ में नहीं आ रहा है। शहर और जनता के हित में कांग्रेस द्वारा आगे भी इस तरह के प्रदर्शन किए जाएंगे और जो नगर निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं, उनके पुतले भी जलाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें