फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: बिना अनुमति आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में बवाल, मारपीट के बाद कार्यक्रम रद्द, मामला दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 10:37 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

देवास जिले के खातेगांव तहसील के ग्राम अजनास आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते विवादों में घिर गई। बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित बाहर से आए करीब 70 से ज्यादा ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 5100 रुपये घोषित किए गए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके चलते आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग टीन शेड और लोहे के एंगल पर चढ़कर प्रतियोगिता देखने लगे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में प्रतियोगिता के दौरान ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर आयोजन समिति को प्रतियोगिता बीच में ही रद्द करनी पड़ी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रकरण थाने तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- हाइवे पर काल बनी रफ्तार, ईको कार और बाइक की भिड़ंत एक युवक की हुई मौत, तीन गंभीर घायल

बिना अनुमति के चल रही थी प्रतियोगिता हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
खातेगांव के अजनास में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता देखने के लिए लोग पहुंचे यहां स्थिति यह बन गई की लोग टीम शेड पर लगे एंगल ऊपर बैठकर प्रतियोगिता देख रहे अब सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में बिना अनुमति के आयोजित प्रतियोगिता में लोग पहुंचे और सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे उसके चलते बड़ा हादसा भी हो सकता था

पुलिस ने किया बलवा की धाराओं में मामला दर्ज
ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान उसे समय स्थिति बिगड़ गई जब मामूली बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा कि यहां पर मारपीट की नौबत आ गई और लाठी और डंडों से कुछ लोगों पर हमला भी किया गया जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर इस संबंध में एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता बिना अनुमति के आयोजित की जा रही थी। आयोजन समिति के सदस्यों सहित अन्य लोग और मनीष जाट के साथ मारपीट की गई। मामले में बलवा एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें