दतिया नगर पालिका में पेयजल समस्या गहरा गई है। सरकारी कर्मचारियों के आवास पर पानी की सप्लाई न होने से टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। कर्मचारियों की महिलाओं ने आज मंगलवार को जनसुनवाई में पानी की किल्लत को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग की।