मध्य प्रदेश के दतिया में 10 दिन पूर्व थाना सिविल लाइन अंतर्गत सड़क पर जा रही ऑटो में सवार व्यक्ति से छीना झपटी कर सोने चांदी के आभूषण व आधार कार्ड लूटकर ले भाग जाने में सफल हुए आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। घटना के बाद गठित पुलिस टीम ने आम रास्तों सहित प्रमुख सड़क मार्गों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे और साइबर सेल टीम ने कड़ी मशक्कत की थी। आरोपी जितेंद्र अहिरवार एवं राहुल साहू यूपी झांसी के बताए गए हैं। दोनों आरोपियों पर उत्तर प्रदेश के झांसी में कई आपराधिक मामले दर्ज है।