दतिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेसियों ने डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन किया। किला चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह का पुतला फूंकते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।