फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: फिल्मी हीरो बनने की चाह में बदमाश की रील पड़ी भारी, पिस्टल लहराते वीडियो पर केस दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 05:57 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

दतिया जिले के सेवड़ा ब्लॉक में सूचीबद्ध बदमाशों में शामिल एक नामजद बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में बदमाश रवि शिवहरे एक हाथ में पिस्टल लेकर कार चलाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को फिल्मी हीरो की तरह पेश करने के लिए यह रील बनवाई और देर रात इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाला। इसके बाद इंदरगढ़ थाना पुलिस ने रवि शिवहरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पढे़ं: लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती: महेश्वर की ऐतिहासिक छत्रियों के संरक्षण का शुभारंभ, धरोहर सहेजने की पहल पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल आरोपी की नहीं, बल्कि उसके एक दोस्त की है, जो लाइसेंसी बताई जा रही है। नियमों का उल्लंघन कर हथियार उपलब्ध कराने के मामले में पिस्टल मालिक दोस्त के खिलाफ भी अलग से कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस पूरे मामले पर दतिया के एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिस्टल लेकर गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पुष्टि हुई कि पिस्टल आरोपी के दोस्त की लाइसेंसी है। इसके बाद थाना इंदरगढ़ में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें