फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: विधवा महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दवाब, आरोपी बादशाह खान गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Thu, 12 Jun 2025 11:07 PM IST

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। विधवा महिला के घर में घुसकर आरोपी बादशाह खान द्वारा दुष्कर्म कर सड़क पर बेरहमी से मारपीट की गई और धर्मांतरण का दवाब बनाया गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया है। महिला जिला अस्पताल में इलाजरत है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पर मंगलवार रात आरोपी बादशाह खान नाम के एक युवक ने एक विधवा महिला से दो माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की उसके बाद घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बुधवार को जब वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी तो आरोपी ने सड़क पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके कान की दोनों बालियां भी नोंच लीं, जिससे उसके दोनों कान फट गए और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिंदू संगठन के लोगों के सहयोग से महिला को कोतवाली लाया गया। जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज हुआ और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि पुलिस ने लव जिहाद की बजाय सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों में जमकर आक्रोश है।

ये भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद महकमे में तबादले, तीन थाना प्रभारी सहित 25 पुलिसकर्मी इधर से उधर

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान
घटना के संबंध में पीड़ित महिला का कहना है कि वह युवक को ज्यादा नहीं जानती। दो महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान हुई थी। वह लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। मारपीट करता है और धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया तथा मेरे साथ जमकर मारपीट की है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हिंदू संगठन से जुड़े अधिवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि दमोह जिला लव जिहाद का गढ़ बनता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला जो अपने छोटे बच्चों के साथ रहती है। उसके साथ बादशाह खान नाम के युवक ने दुराचार किया और उसे धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित भी किया। युवक महिला पर लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि धर्मांतरण करने के बाद ही इसकी प्रताड़ना बंद होगी। आरोपी ने पीडिता के साथ मारपीट की है, लेकिन पुलिस ने केवल दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। ऐसे मामलों में तो अब पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करना नहीं चाह रही है।

ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला के पति को नर्स ने बस रुकवाकर पीटा, एसपी के पास पहुंचा पीड़ित, जाने मामला

धाराएं बढ़ाएंगे
सीएसपी अधीक्षक अभिषेक तिवारी का कहना है कि एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही आरोपी युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के संबंध में कहा कि यदि इस तरह का वीडियो एविडेंस के रूप में सामने आता है तो जो भी सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें