फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सात मौतों के आरोपी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

Fri, 18 Apr 2025 11:56 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह के मिशन अस्पताल में सात मरीजों की मौत के आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एनजॉन केम की गुरुवार रात करीब 11:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां हुईं और घबराहट हुई, तो पुलिस तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। करीब आधे घंटे तक जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर मधुर चौधरी ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखकर उनका इलाज किया।

ड्यूटी डॉक्टर चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपी डॉक्टर को जिला अस्पताल लेकर आई थी। मरीज ने घबराहट होने और उल्टी होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर चेक किया गया, जो बढ़ा हुआ था। उन्हें इंजेक्शन दिए गए हैं और ऑब्जर्वेशन में रखा गया। कुछ देर बाद दोबारा चेकअप किया गया तो वह सामान्य थे, इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को और कोई बीमारी नहीं है, ना ही उन्होंने और कोई बीमारी के बारे में जानकारी दी है। केवल ब्लड प्रेशर का इलाज चलता है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।

ये भी पढ़ें- संत राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर सिर तन से जुदा करने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार को रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था और फिर से एक दिन की रिमांड मांगी थी, जो न्यायालय ने दे दी थी। अब शुक्रवार को एक दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस फिर से उन्हें न्यायालय में पेश करेगी। इस दौरान मीडिया ने डॉक्टर आरोपी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला।
पहली बार बोला मुझे फसाया गया।

ये भी पढ़ें- सनी देओल के लिए लोगों की गजब दीवानगी,'जाट' देखने ट्रैक्टर में बैठकर PVR पहुंचा फैंस का रेला

गुरुवार दोपहर जब रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी डॉ को न्यायालय में पेश करने के बाद एक दिन की रिमांड पर लिया। उस दौरान पहली बार मीडिया से आरोपी डॉ ने बात करते हुए कहा कि उसके नाम का उपयोग कर फसाया जा रहा है, लेकिन रात में जब तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया तो वह मीडिया से कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें