फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी और बेटी के साथ हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Sun, 11 May 2025 04:29 PM IST

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले मारा गांव के समीप रविवार दोपहर बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। इस घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश भी शुरू कर दी है। बताया गया है कि माता-पिता और बेटी तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे रास्ते में यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- हिट एंड रन: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी को उड़ाया, मोपेड को करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई गाड़ी

जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ चौकी के किशनगंज गांव निवासी कड़ोरी पिता खुमान पटेल 45 अपनी पत्नी यसोदा पटेल 40 और बेटी आरती पटेल 17 के साथ बाइक से इमलिया चौकी के हठरी गांव में शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार दोपहर वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मारा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोग पहुंचे और नरसिंहगढ़ पुलिस व 108 वाहन को सूचना दी और तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद करोड़ी पटेल और पत्नी यशोदा पटेल को मृत घोषित कर दिया, जिनके शव को अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया। बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई। एक साथ पति, पत्नी और बेटी की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया तीनों शव का मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और अज्ञात ट्रक की जानकारी भी लग गई है। जिसकी तलाश में पुलिस को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- मां को बिना बताए दोस्त के साथ पिकनिक गई शिक्षका, वापस लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर मौत

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें