फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, गृहस्थी खाक, जान बचाकर भागे परिजन

Wed, 09 Jul 2025 10:00 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के थाना हिंडोरिया अंतर्गत बांदकपुर चौकी के अथाई मोहल्ला निवासी घनश्याम सिंह के घर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर, गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं घर के लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- रीवा मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, 80 नर्सिंग छात्राओं ने डॉक्टर पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, ABVP ने किया घेराव

पीड़ित घनश्याम ठाकुर ने बताया मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पत्नी ने घर के अंदर अंधेरा होने के कारण दीपक जलाया और दीपक जलाते ही गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। जिससे वह और परिवार के लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे और अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब तक पड़ोसियों को सूचना दी गई गैस लीकेज होने के चलते पूरे घर में आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक आग बुझ सकी घर के अंदर पूरी सामग्री जल कर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि गैस सिलेंडर में कोई ब्लास्ट नहीं हो पाया नहीं तो मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही परिवार के लोगों की जान भी जा सकती थी। पीड़ित ने बताया कि उसका करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसके पास अब पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए अनाज भी नहीं बचा। वह चाहता है कि प्रशासन उसकी कुछ मदद करें। वही बांदकपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें