फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बीच बाजार इलेक्ट्रानिक शोरूम में लगी आग, ज्वेलरी शॉप को भी घेरा, लाखों के नुकसान की आशंका

Fri, 27 Jun 2025 09:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा बड़ा बाजार स्थित बालाजी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग बाजू में स्थित ज्वेलरी दुकान तक पहुंच गई। इलेक्ट्रॉनिक दुकान से धुआं निकलते देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय दुकान में कर्मचारी थे जिन्होंने दुकान मालिक बलराम सराफ को सूचना दी तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।

ये भी पढ़ें-  ‘अटलजी की स्मृति में ग्वालियर में होगी कैबिनेट की बैठक’, मंच से सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

नगर पालिका में दमकल वाहन को सूचना दी गई, लेकिन महज कुछ ही दूरी पर स्थित नगर पालिका करीब एक घंटे तक दमकल वाहन नहीं भेज सकी। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक सर्वीर सरदार के बेटे की ज्वेलरी शॉप भी आग की लपटों में घिर गई। टैंकर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। दुकान के पीछे बनी खिड़की से पानी डालकर आग बुझाई गई जो नाकाफी साबित हुई। अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। इसमें दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। कई बार छोटे-छोटे धमाकों की आवाज आई। सभी दुकानदारों ने मिलकर आग को बुझाया।

ये भी पढ़ें-  'अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं’

पास की दुकान कराई खाली
आग का विकराल रूप देख बाजू में खुली शूज की दुकान को भी तत्काल खाली कराया गया। ताकि अन्य दुकानें आग की चपेट में न आए। ज्वेलरी शॉप का पूरा फर्नीचर और रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। आभूषण अस्त व्यस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गए। सामान जलकर फर्नीचर में अलग दिख रहा था। करीब एक घंटे देर से पहुंची दमकल ने आग बुझाई। आग लगने के बाद पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची न ही आग की जानकारी ली। जबकि आग लगने वाली जगह नगर का सबसे संकीर्ण एवं व्यस्ततम मार्ग है। आग लगने का कारण अज्ञात है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस में आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें