फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह के अंडा विक्रेता के नाम दिल्ली में खुली फर्जी कंपनी, जीएसटी ने भेजा 6 करोड़ की वसूली का नोटिस

Thu, 27 Mar 2025 03:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

पथरिया कस्बे में रहने वाले एक अंडा विक्रेता के नाम दिल्ली में फर्जी कंपनी खुलने का मामला सामने आया है। इस कंपनी ने वहां करोड़ों का कारोबार किया। इसके बाद जीएसटी वसूली करने वाले केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क विभाग (सीबीईसी) ने पथरिया के युवक के छह करोड़ रुपये के कर बकाया का नोटिस भेजा तो उसके होश उड़ गए। 21 मार्च को उसने कर सलाहकार और वकील से मिलकर उन्हें नोटिस के बारे में जानकारी दी।
मिले नोटिस के अनुसार, वर्ष 2022 में दिल्ली के स्टेट जॉन 3 वार्ड 33 में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से एक फर्म शुरू की गई। इस कंपनी ने 2022-23 से 2024 तक लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कंपनी ने चमड़ा, लकड़ी और आयरन का व्यापार किया, लेकिन जीएसटी का भुगतान नहीं किया। अब कंपनी पर करीब 6 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक द्वारा साधु-संतों की तुलना सांड से करने पर बवाल, विधायक ने वीडियो जारी कर दी सफाई

कभी दिल्ली नहीं गया, किसी को पैन या आधार नहीं दिया
पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी प्रिंस सुमन, जिसके नाम पर यह कंपनी बनाई गई, जबकि प्रिंस अंडे का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है। प्रिंस का कहना है कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं 2023 में वह इंदौर में मजदूरी करने गया था, लेकिन उसने किसी को अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं दिया।
सीबीईसी विभाग ने प्रिंस से बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। नोटिस मिलने के बाद पूरा परिवार भयभीत है। प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो परिवार के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। अधिवक्ता अभिलाष खरे ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हमने आयकर विभाग को भी पत्राचार किया है। पुलिस में भी शिकायत की है ताकि युवक के खिलाफ रचे गए षड्यंत्र का खुलासा हो सके।

ये भी पढ़ें- भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुकुल से चली थी गोली

इंदौर में की थी एक साल मजदूरी
पीड़ित प्रिंस ने बताया कि वह 2023 में मजदूरी करने के लिए इंदौर गया था। वहां उसने करीब एक साल मजदूरी की। अभी वह पथरिया नगर में अंडे का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। प्रिंस ने बताया उसने कभी सपने में भी इतनी बड़ी रकम नहीं देखी। जब उसे 6 करोड़ का नोटिस मिला तो उसके तो होश उड़ गए कि आखिर उसके नाम इतनी बड़ी कंपनी कैसे खुल गई। वह चाहता है पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें