फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: लव जिहाद आरोपी के घर बुलडोजर और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की मांग, हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Tue, 19 Aug 2025 03:01 PM IST

दमोह में हटा थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह सामने आए लव जिहाद के मामले से जुड़े आरोपी सरवर खान के घर बुलडोजर चलाने और गांव में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को गैसाबाद थाने पहुंचे। उन्होंने हटा के प्रभारी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

करीब एक सप्ताह पहले हटा की एक युवती को सरवर खान दिल्ली के गाजियाबाद ले गया था। युवती ने शुरुआत में बताया कि वह अपनी मर्जी से गई है, लेकिन दो दिन बाद पुलिस द्वारा दोनों को हटा लाए जाने पर युवती ने बयान बदलकर सरवर खान पर ब्लैकमेल करने और हिंदू नाम रखकर दोस्ती करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें-भोपाल के जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों ठगे, चार गिरफ्तार

हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि गैसाबाद गांव में मुस्लिम समाज के कई लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक गोलू चौबे ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्रिस्तान दिखाकर झूठे दस्तावेज पेश किए गए हैं। कुछ युवकों ने स्कूल, मंदिर और तालाब के आसपास जमीन पर कब्जा कर पान की दुकान और टपरा स्थापित किया है। प्रभारी तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द जमीन का सत्यापन किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें