फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: होटल के पीछे मिला सागर के युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Tue, 23 Sep 2025 09:45 AM IST

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के पीछे वाली गली में सोमवार दोपहर एक 35 वर्ष युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना और गली के पीछे जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। युवक की पहचान सागर जिले के लिधौरा खुर्द निवासी रोशन खान के रूप में हुई है। मृतक के जेब में आईडी प्रूफ मिला था, जिससे यह पहचान हो सकी। कोतवाली पुलिस ने सागर पुलिस से संपर्क किया है, ताकि परिजनों को जानकारी दी जा सके।

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि खबर मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के पीछे गली में शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की तलाशी ली तो मृतक के जेब में आईडी निकली, जिससे उसकी पहचान सागर जिला निवासी के रूप में हुई है। परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। सीएसपी पांडे ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई गंभीर चोट का निशान नहीं हैं। जो निशान है, उससे ऐसी संभावना है जैसे गिरने से चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। अभी तक यह जानकारी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि मृतक दमोह कब आया था, क्यों आया था और यहां एकांत गली में पीछे कैसे पहुंचा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं ताकि मृतक से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- RTO का ताबड़तोड़ एक्शन, सड़कों पर मचा हड़कंप, कई बसें जब्त

बदबू आने पर लगी जानकारी
शव से बदबू आने पर लोगों को जानकारी लगी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार को ही युवक की मौत हो गई होगी इसलिए शव से बदबू आ रही थी, लेकिन आखिर युवक यहां क्यों पहुंचा यह सबसे बड़ा सवाल है परिजनों के अनुसार 15 दिन से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें