फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मुंह पर काली पट्टी बांधकर युवाओं ने किया तहसीलदार का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की नारेबाजी; जानें मामला

Tue, 21 Jan 2025 04:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह में युवाओं ने सोमवार को तहसीलदार मोहित जैन के खिलाफ फिर अपना प्रदर्शन किया है और उल्टे बाजे बजाकर विरोध जताया है। युवाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतीकात्मक विरोध करते हुए बेशरम का पौधा भेंट किया, जिसमें कुछ नकली नोट भी लगे थे और कार्रवाई की मांग की गई।

भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ने बताया तहसीलदार मोहित जैन ने पुराना तालाब के पास एक मॉल संचालक को फायदा पहुंचाने के लिए वहां वर्षों से रह रहे लोगों के घरों को अतिक्रमण में निर्माण होना बताकर तुड़वा दिया। यह मामला पहले भी प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन तहसीलदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवा नेता नित्या प्यासी ने आरोप लगाया कि फुटेरा तालाब की जमीन का कुछ हिस्सा भी भू-माफियाओं के नाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कीचड़ में बेशरम का पौधा पनपता है, उसी तरह भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेकर फल-फूल रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल चौराहे पर उल्टे बाजे भी बजवाए, जो बुंदेलखंड में किसी को मौत होने पर अंतिम यात्रा के दौरान बजाए जाते है। नित्य प्यासी ने कहा कि भ्रष्टाचार और लालच में डूबे अधिकारी उल्टे बाजे पर भी नाचने को तैयार रहते हैं। युवाओं ने तहसीलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने ज्ञापन के साथ बेशरम का पौधा सौंपा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें