फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दो साल पहले हुए गोलीकांड की दोबारा हुई जांच, पेड़ में मिला कारतूस, चिटफंड कंपनी से जुड़ा है मामला

Thu, 16 Jan 2025 11:05 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क में दो साल पूर्व हुए गोलीकांड मामले में एफएसएल और पुलिस ने एक पेड़ से कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में दोबारा जांच कराए जाने के बाद पुलिस को पेड़ से कारतूस मिला है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।
 
जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुछ लोगों द्वारा दमोह में फ्यूचर मेकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित की जा रही थी। इस कंपनी ने दमोह के करीब 400 लोगों से 15 करोड़ रुपये जमा कराए और उसके बाद कंपनी भाग गई। जमाकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत तत्कालीन पुलिस अधिकारियों से की थी।

शिकायत के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने दमोह आकर शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया और राजीनामा करने का दबाव डाला। शिकायतकर्ताओं द्वारा राजीनामा से इनकार करने पर कंपनी से जुड़े आरोपियों ने दमोह निवासी विजय दुबे पर नेहरू पार्क में गोली चला दी और धमकी देकर मामले से जुड़े दस्तावेज लेकर फरार हो गए। इस मामले में जमाकर्ताओं ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच से असंतुष्ट जमाकर्ताओं ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मामले की दोबारा जांच शुरू की गई है।
 
बुधवार को एफएसएल टीम के साथ सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली टीआई आनंद राज और पुलिस टीम ने नेहरू पार्क का दौरा किया। जांच के दौरान पार्क में लगे एक पेड़ के तने की बारीकी से जांच की गई, जिसमें से एक कारतूस बरामद हुआ। संभावना है कि यह उसी घटना के दौरान चलाई गई गोली का हिस्सा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें