फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तारादेही शराब दुकान से लाखों की नगदी और बोतलें लेकर भागे अज्ञात बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 23 Jan 2025 04:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तारादेही गांव में स्थित शराब दुकान में बुधवार रात अज्ञात आरोपियों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए नगद और शराब की बोतलें चुराकर बुलेरो वाहन से फरार हो गए। यह घटना दुकान के गद्दीदार और कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शराब दुकान के गद्दीदार राजेंद्र जयसवाल ने बताया कि वह दुकान के पीछे के कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। अज्ञात चोरों ने पहले दुकान का गेट तोड़ा और फिर अंदर घुसकर नकदी और शराब की पेटियां उठा लीं। राजेंद्र ने खुद को कमरे में छिपाकर जान बचाई। आरोपियों ने शराब दुकान से सामान चुराने के बाद बुलेरो वाहन में लोड कर महाराजपुर मार्ग की ओर रफूचक्कर हो गए। बिजली बंद होने से पहचान मुश्किल
घटना के दौरान दुकान और आसपास की बिजली अचानक बंद हो गई, जिससे आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो गया। तारादेही पुलिस ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के चेक पोस्ट पर बुलेरो की तलाश की, लेकिन तेज रफ्तार और लाइट बंद होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी। सीसीटीवी में कैद घटना
दुकान के मैनेजर गोपाल शर्मा ने बताया कि चार युवक बुलेरो में सवार होकर आए थे। तीन आरोपियों ने गेट तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सारा कैश व शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। दुकान के कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस का बयान
तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें