फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बसंत पंचमी पर जागेश्वर धाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, जिला प्रशासन के अधिकारी तैनात

Mon, 03 Feb 2025 12:08 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बांदकपुर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरनाथ धाम में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या पूरे प्रदेश से श्रद्धालु बांदकपुर पहुंचे हैं और पट खुलने के साथ सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

इस दौरान भीड़ के चलते तीन महिलाएं भी गिरकर घायल हो गई। एक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस बल के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था बनाने में लगे हैं। भीड़ को देखते हुए एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी बांदकपुर पहुंचे। दिन की शुरुआत मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती से हुई, जिसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए।

भक्तों ने चढ़ाया नर्मदा और गंगा जल
बसंत पंचमी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा और मां गंगा का जल भोलेनाथ को अर्पण किया। कई लोग प्रयागराज महाकुंभ से भी गंगा जल लेकर लौटे हैं। दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने भी अपनी आठवीं बरमान-बांदकपुर पदयात्रा पूरी कर अपनी पत्नी के साथ भगवान शिव को नर्मदा जल चढ़ाया।

आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित
जिला प्रशासन के अनुमान के अनुसार, दिन भर में एक लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। भक्तों के आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

सुबह भीड़ होने से तीन से चार महिलाएं गिर गई, उन्हें तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पुलिस के द्वारा अस्पताल भेजा गया। जहां एक महिला केराबाई लोधी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसपी सोमवंशी ने भी बांदकपुर पहुंचकर एसडीएम एनके चौरसिया, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा सहित पुलिस-प्रशासन के साथ मंदिर परिसर का भीड़भाड़ क्षेत्र का जायजा लेते हुए व्यवस्थित रूप से दूर-दूर से आए भक्तों को दर्शन करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें