फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मडियादो में 10 फीट लंबा अजगर देख दहशत में लोग, सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Wed, 23 Aug 2023 11:01 AM IST

दमोह जिले के मडियादो में देवी मंदिर के पास मंगलवार रात श्रद्धालु मातारानी के दर्शन करने पहुंचे थे। उसी दौरान एक विशालकाय अजगर वहां घूमता दिखाई दिया, जिसे देखते ही अफरा तफरी मच गई। सर्प विशेषज्ञ ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। बता दें, मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर जोन एरिया है, जहां जंगली जानवरों के साथ बड़े-बड़े अजगर आए दिन घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं। जिसे देख लोगों की सांस हलक में अटक जाती है। मंगलवार की रात जब मडियादो के देवी मंदिर में 10 फीट लंबा अजगर लोगों ने देखा तो भागना शुरू कर दिया। अजगर की फुसकार सुनकर लोग काफी डर गए। सूचना के बाद सर्प विशेषज्ञ नवीन खान मौके पर  पहुंचे और एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को पकड़ा। शानू उपाध्याय और बफरक्षेत्र प्रबंधन मडियादो की टीम ऋषि पटेरिया, सुधाकर पांडेय, दशरथ सिंह ने अजगर को चौरैया के जंगल में सुरक्षित छोड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें