फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: महिला सशक्तिकरण के लिए दमोह पहुंची राष्ट्रीय एथलीट आशा मालवीय, साइकिल से तय की 16770 किमी की दूरी

Tue, 21 Jan 2025 05:16 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह शहर के जेपीबी कन्या स्कूल में मंगलवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ की राष्ट्रीय स्तर की एथलीट आशा मालवीय छात्राओं के बीच पहुंची, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने उनका स्वागत कर ऑटोग्राफ किया।

24 जून को कन्याकुमारी से निकली एथलीट आशा अभी तक 16730 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर चुकी है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल और 15 अगस्त को सियाचिन होते हुए दमोह आई हूं। मेरी यात्रा का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती है। सशक्तिकरण का भाव प्रत्येक महिला की सोच में लाना है। प्रत्येक युवा में देशभक्ति की भावना का भाव लाना है।

जिस तरह सेना और पुलिस देश की सेवा में ड्यूटी देते है, वैसे ही प्रत्येक घर के व्यक्ति को देश के प्रति सेवा भाव मन में रखना चाहिए। आशा ने बताया अभी तक 6 लाख बच्चे, 5 लाख महिलाएं और 2 लाख अधिकारियों से मेरी मुलाकात हो चुकी है। कई बार यह सुनने में आता है कि देश के कई हिस्सों में महिला सुरक्षा का अभाव है, लेकिन मैंने जो यात्रा की है, इस दौरान मुझे ऐसा कहीं महसूस नहीं हुआ। आशा ने बताया कि वह 100 मीटर 200 मीटर में तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है।

6 महीने से चल रही मेरी यात्रा में ज्यादातर स्थानों पर भारतीय सेना ने मुझे सहयोग किया है और जहां सेना नहीं होती है, वहां स्थानीय प्रशासन मेरी व्यवस्था करता है। स्कूल में छात्राएं आशा को देखकर काफी उत्साहित हो गई। छात्राओं ने उनसे ऑटोग्राफ लिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान अपने अनुभव उन्होंने छात्राओं के साथ साझा किए। वहीं स्कूल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वो दमोह से वह सागर की ओर रवाना हो गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें