फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: आमचोपरा गांव में वन विभाग ने खंडहर और नाले से बरामद की लाखों रुपये की अवैध सागौन, आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 29 Jan 2025 05:11 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आम चोपरा गांव में बुधवार दोपहर वन विभाग ने लाखों रुपये की अवैध सागौन खंडहर और नाले से बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने यहां दबिश दी तो बड़ी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी पाई गई, जिसे जब्त कर डिपो लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी देते हुए दमोह एसडीओ एमडी मानिकपुरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आम चोपरा गांव में काफी अधिक मात्रा में खेत, नाले और खंडहर में अवैध सागौन की लकड़ी काटकर छुपाई गई है। सूचना मिलने के बाद दमोह रेंजर विक्रम चौधरी और वन कर्मियों को मौके पर भेजा तो वहां से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी और पटिया मिले हैं। मौके पर कोई भी आरोपी नहीं मिला, जिसके बाद इस अवैध लकड़ी को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से डिपो में लाया गया है। पकड़ी गई लकड़ी लाखों रुपये कीमत की है, जिसका स्पष्ट आकलन अभी नहीं किया जा सकता। इसकी गणना की जा रही है।

बता दें कि आम चोपरा गांव में वन माफिया के द्वारा हथनी के जंगल से सागौन की कटाई की जाती है और इसके बाद इस लकड़ी को बेचा जाता है। वन विभाग के द्वारा यहां लगातार कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे वन माफिया के हौसले भी बुलंद है। अब विभाग ने कार्रवाई कर लाखों रुपये की अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है, लेकिन आरोपी नहीं मिले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें