फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खेत में विवाद के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Fri, 01 Nov 2024 07:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

जिले के हटा थाना क्षेत्र के भटिया गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में काम करते समय दो पक्षों में विवाद के दौरान एक युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मदन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्ष आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार भाटिया गांव में खेत में काम करते समय मृतक मदन पिता राम प्रसाद रजक 41 का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। पहले उनके बीच धक्कामुक्की हुई उसके बाद विवाद बढ़ गया। जिसमें धक्का लगने से मदन घायल हो गया। परिजनों ने गांव के अमर लोधी, लक्ष्मण लोधी, हुकुम लोधी पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

सूचना मिलने के बाद हटा पुलिस गांव पहुंची और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस बात की जानकारी भी ली रही है कि मौत कैसे हुई है। शव अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का खुलासा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें