फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दोगुना पैसा करने का झांसा देने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, ठगी का शिकार हुए लोगों ने एसपी से की थी शिकायत

Wed, 15 Jan 2025 12:05 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के मझगुआ अमान गांव में एक ढोंगी बाबा पैसों की बारिश और दोगुना पैसा करने का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करता था। जिसकी शिकायत दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी से की गई। शिकायत पर पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र निवासी साहिल खान, दमोह के सिविल वार्ड निवासी रवि दुबे एवं अजहर खान ने ढोंगी बाबा हरिनारायण दुबे उर्फ नन्नू बाबा निवासी मझगुआ अमान थाना रनेह को पैसे डबल करने के लिए तीन, तीन लाख रुपए दिए थे। बाबा ने पैसा डबल करने का दावा किया था, लेकिन कई दिनों के बाद पैसे नहीं मिले और तीनों से पैसे मांगे तो बाबा उल्टे तंत्र मंत्र के जरिए जान से मारने की धमकी देने लगा। तीनों ने कुछ दिन पहले एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई। जिस पर रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने ढोंगी बाबा के विरुद्ध धारा 420 धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बता दें कि ढोंगी बाबा लोगो को व्हाट्सएप पर अपनी वीडियो डालता था। जिसमें बाबा अपने घर में कपड़ों को उतारकर एक गमछे को लपेटकर तंत्र मंत्र की क्रियाए करता था। इसके बाद वह काले कपड़े को लेकर तंत्र मंत्र पड़ता और कपड़े के अंदर से रुपयों की बारिश होने लगती। जिसमें 100 और 500 रुपए के नोट गिरते दिखाई देने लगते हैं। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते और फर्जी बाबा पर यकीन कर लेते और अपनी मेहनत की कमाई ढोंगी बाबा को दोगुना करने के लिए दे जाते। आरोपी के साथ धोखाधड़ी की टीम में अन्य चार लोग भी शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है और उनसे यह जानकारी भी मिल जाएगी कि इसके अलावा और कितने लोगों के साथ उन्होंने ठगी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें