फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मजदूरों को रौंदते हुए चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, दो की मौत, एक घायल जबलपुर रेफर

Mon, 05 May 2025 01:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के पास सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी एक चाय की दुकान में घुस गया। इस दौरान सड़क किनारे ट्रैक्टर लेकर खड़े मजदूर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। आसपास के लोगों को खबर मिली तो भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया साथ ही क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर शव निकालने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद जबलपुर जाने वाला मार्ग डायवर्ट कर अभाना से तेजगढ़ होते हुए जबलपुर जाने वाले वाहनों को निकाला जा रहा है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई गई है।

ये भी पढ़ें-  बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह

जानकारी के अनुसार सड़क हरदुआ गांव निवासी रोशन चक्रवर्ती 49 और अभाना निवासी धर्मेंद्र चक्रवर्ती 45 के साथ कई और मजदूरों के साथ ट्राली में ईंटें भरकर अभाना जा रहे थे। रास्ते में चाय की दुकान पर यह मजदूर चाय पीने ठहर गए, तभी जबलपुर से दमोह की तरफ से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर चाय की दुकान को तोड़ते हुए खेत में जा घुसा। इस हादसे में रोशन और धर्मेंद्र ट्रक में दब गए जिनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि लोगों का प्रदर्शन बंद हो गया, लेकिन अभाना से मार्ग डायवर्ट कर दिया गया। शवों को बाहर निकालने के लिए दमोह से क्रेन बुलाई गई है। शव ट्रक में बुरी तरह दब गए हैं जिन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें