फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दीपावली की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय खदान धंसी, एक युवती की मौत-दूसरी बच्ची घायल

Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गंज बरखेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर दीपावली की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की खदान धंस गई। इस घटना में दो बच्चियां दब गईं। चीख पुकार मचते ही ग्रामीणों ने दो बच्चियों को बाहर निकालकर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने परिवार को मदद का आश्वासन दिया है वहीं गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: मप्र में 23 हुआ बच्चों की मौत का आंकड़ा, अब नागपुर मेडिकल कॉलेज में एक साल के गर्विक ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मेनका पिता कल्लू लोधी और 10 वर्षीय करिश्मा पिता लखन लोधी दीपावली पर घर की छपाई करने के लिए गांव में मिट्टी खोदने गई थीं। खुदाई करते समय मिट्टी की खदान अचानक धंस गई और दोनों बच्चियां उसमें दब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ ले जाया गया। जहां मेनका लोधी की मौत हो गई और करिश्मा लोधी का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बटियागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपावली पर्व की तैयारी कर रहे परिवार में त्यौहार से दस दिन पहले मातम पसर गया है। मृतिका की मां का रो रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया कि दीपावली पर घर की छपाई के लिए मिट्टी खोदते समय यह हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चियां दब गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवती की मौत हो गई और दूसरी बच्ची का इलाज जारी है। यदि जरूरत पड़ी तो उसे जिला अस्पताल भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें