फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जमीन के झगड़े में बहे खून की धार; टपरिया गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Tue, 27 May 2025 08:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के टपरिया गांव में मंगलवार दोपहर एक 28 साल के युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि ये विवाद पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर हुआ। मृतक का नाम देव सिंह लोधी था। मंगलवार को वह खेत में काम कर रहा था, तभी गांव के ही दयाल और उसके भाई रमेश वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने लाठियों से हमला कर दिया।

देव सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ा। देव सिंह के भाई ने बताया कि हम लोग जब चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत पहुंचे, तो आरोपी भाग चुके थे। घायल देव सिंह को तुरंत बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  इंदौर में दो जून को लगेगा रोजगार मेला, कई दिग्गज कंपनियां आएंगी, 18 से 40 वर्ष तक के लिए मौके

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी और एसडीओपी रघु केसरी अस्पताल पहुंचे। परिजनों के बयान लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। एसडीओपी रघु केसरी ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें