फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कोपरा नदी में गिरा क्लिंकर से भरा ट्राला, चालक-हेल्पर ने तैरकर बचाई जान, दमोह छतरपुर हाइवे पर हादसा

Sun, 09 Mar 2025 03:15 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर कोपरा नदी के पुल पर शनिवार देर रात हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्राला नदी में गिर गया, हालांकि चालक और परिचालक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। ट्राला पूरी तरह पानी में डूब गया, सिर्फ उसके पहिए दिखाई दे रहे हैं। यह ट्राला माइसेम सीमेंट फैक्ट्री से क्लिंकर लेकर झांसी जा रहा था।
 
ट्राला चालक अजय यादव ने बताया कि बटियागढ़ की ओर से आ रहे एक अन्य ट्राले ने साइड नहीं दी। टक्कर से बचने के लिए उन्होंने अपना वाहन पुल की रेलिंग की ओर मोड़ दिया, जिससे ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। ट्राला रेलिंग के सात पिलर तोड़ते हुए नदी में गिर गया। इस दौरान चालक और क्लीनर दोनों गहरे पानी में गिर गए। किसी तरह ट्राले का कांच तोड़कर बाहर निकले और तैरकर किनारे पहुंच गए।

सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कर्मी मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चौकी ले जाया गया। रविवार सुबह से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तक क्रेन की मदद से ट्राले को नदी से बाहर निकाला जाएगा।

इधर, गाय को बचाने के प्रयास में पलटा तेल-मैदा से भरा ट्रक
बटियागढ़-छतरपुर नेशनल हाईवे पर छोटी चराई के अंधे मोड़ पर एक तेल और मैदा से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक मुरैना से रायपुर जा रहा था। ट्रक (क्रमांक आरजे 11 जीसी 7626) के चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में रखा तेल और मैदा सड़क पर फैल गया। हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर प्रतिदिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें