फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: मां सियाया के साथ मस्ती करते दिखे शावक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 15 May 2023 12:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में अपनी मां सियाया (ज्वाला) के साथ उसके चार शावक अठखेलियां करते हुए दिखाई दिए। लंबे समय के बाद शावकों का वीडियो सामने आया है, इनमें मादा चीता सियाया (ज्वाला) लेटी हुई दिखाई दे रही है और शावकों को दूध पिलाते हुए नजर आ रही है। शावक अपनी मां के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो मादा चीता सियाया यानि ज्वाला एवं उसके चारों शावकों का है, जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

बीते साल 17 सितंबर को नामीबिया से लाए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस पर कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा था। उन आठ चीतों में मादा चीता सियाया (ज्वाला)  भी शामिल थी। 29 मार्च को मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसकी पहली तस्वीर सामने आई थी। तब शावक बहुत छोटे थे एवं उनकी आंखें भी ठीक से नहीं खुली थी। अब जो तस्वीर सामने आई है, उनमें चारों शावक अपनी मां के साथ इधर-उधर घूमने से लेकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं और पहले से काफी बड़े भी हो गए हैं। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि मादा चीता ज्वाला एवं उसके चार शावक पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं स्वास्थ्य हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें