जबलपुर के गोहलपुर में एक पार्किंग को लेकर हुए एक मामूली विवाद में एक शख्स की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ये वारदात शनिवार की है लेकिन हैरत की बात ये है कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।