फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 21 Dec 2022 03:54 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार को घेरने की कोई भी संभावना को कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहती। इसलिए, मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में कांग्रेस शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। इसको लेकर कांग्रेस ने व्हिप जारी कर अपने विधायकों को सदन में रहने के निर्देश दिए है। इसके बाद से ही सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस अपने अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कांग्रेस ने 51 मुद्दों पर करीब 104 पन्ने का आरोप पत्र तैयार किया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को यह आरोप पत्र सौंपा है। इस अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस जहां भाजपा सरकार को पूरी तरह गिराने के मूड में दिख रही है, वहीं भाजपा सरकार भी निश्चिंत नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि, गोविंद सिंह जी को कमलनाथ जी के बारे में अविश्वास प्रस्ताव लाना था, लेकिन हमारे खिलाफ लेकर आए। फिर भी स्वागत है। हम हर सवाल का जवाब फ्लोर पर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें